Latest Posts

ओं ने पदयात्रा कर रामलाल के भूमि अयोध्या के लिए हुवे प्रस्थान..

कोरबा….वर्षों के संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद भी लंबी न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने केबाद प्रभु श्री राम के जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर को 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इससे पहले अयोध्या सहित देश भर में अनेक अनुष्ठान किये जा रहे हैं। अलग-अलग तरह से सनातन धर्म के लोग इस कार्य में अपनी भूमिका दर्ज कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में कोरबा नगर से 9 युवाओं ने मुड़ापार हनुमान मंदिर से लगभग 640 किलोमीटर पदयात्रा कर 17 दिनो में अयोध्या राम लाल के मंदिर पहुंचेंगे, इस समूह में नवीन जायसवाल, राजेंद्र राजपूत, सुंदर गुप्ता, सुरजीत खत्री, लक्ष्मी नारायण साहू, तिलेश्वर दुबे, रामखिलावन दास शामिल हैं। प्रस्थान होने से पहले मंदिर में हनुमान चालीसा कर पूजा अर्चना की गई, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह एवं भाजपा युवा नेता नरेंद्र देवांगन और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य संगठनों द्वारा भव्य स्वागत की गई, गाजे बाजे के साथ श्री राम का जयघोष कर पदयात्रा आरंभ की गई,

Latest Posts

Don't Miss