जांजगीर-चांपा। मानस मर्मज्ञ एवं तुलसी के प्रथम सरपंच कीर्तिशेष पं. सुशील शुक्ला की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर अखंड रामायण पाठ एवं रामचरित मानस गायन व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 26 अगस्त को किया गया है। इस कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे से रामायण भजन का विशेष कार्यक्रम होगा। जिसमें जूनियर रवीन्द्र जैन के नाम से प्रसिद्ध भजन गायक नीलम सिंह यादव द्वारा रामायण भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर पंडित शुक्ला की स्मृति में विगत 10 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को निरंतर रामायण गायन एवं प्रवचन करने वाली जगदम्बा मानस मंडली को उनकी स्मृति में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह शाम 4 बजे आयोजित होगा। आयोजन को लेकर परिवारजनों ने सभी स्नेही स्वजनों से गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।



