
कोरबा/भाजपा नेता नवीन पटेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने बड़ी संख्या में उनके समर्थक कार्यकर्ता व भाजपा के पदाधिकारी निवास स्थान व टीपी नगर स्थित कार्यालय में बधाई देने पहुंचे। 18 दिसंबर को नवीन पटेल सुबह 10.30 बजे सर्वमंगला मंदिर में पूजा कर, मां सर्वमंगला से आशीर्वाद प्राप्त कर, कोरबा शहर की अमन शांति की दुआ मांगे।
यहां यह उल्लेखनीय है कि विगत तीन दशक से नवीन पटेल ने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सांगठनिक कुशलता का परिचय दिया है। 1987-88 में एबीवीपी के उपाध्यक्ष, उसके बाद भाजयुमो के विभिन्न पदों पर रहते हुए 2003 में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रहे। साथ ही 2010 से 2013 तक जिले के महामंत्री के रूप में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं, विभिन्न सेवाभावी व सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर समस्त जिले के कार्यकर्ता, महिला प्रकोष्ठ की नेत्री सहित दिग्गज नेताओं ने अपनी उपस्तिथ दर्ज कराई। पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सतीश झा, महामंत्री विनोद अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसा बाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, बालकों मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, बाकी मोगरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत, पार्षद गण सुश्री रितु चौरसिया, धनश्री साहू, श्रीमती उर्वशी राठौर, महिला मोर्चा महामंत्री संजू देवी राजपूत, पार्षद लोकेश चौहान, तुलवीर सिंह, विकास झा, रामकुमार यादव, राजेश सोनी, ललित दुबे, रिप्पु जायसवाल, पुष्पराज सिंह ठाकुर, पार्षद सुफल दास, पुरुषोत्तम शर्मा, गोपाल भौमिक, सूर्य, जय, भुजबल यादव, सावन चौहान आत्माराम गंधर्व, विनोद केसरवानी, रंजीत पवार, मनबोध सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के जेष्ट-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।



