चांपा। एनिकट के पानी में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी
फैल गई। 01 सितम्बर की सुबह एनिकट के आसपास रहने वाले लोगों की नजर
जब पानी में पड़े नवजात शिशु के शव पर पड़ी तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल
पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर
पहुंची और नवजात के शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच शुरू
कर दी है। एनिकट के पानी में नवजात का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो
गए हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि नवजात का शव पानी तक कैसे पहुंचा। क्या
शव को किसी ने जानबूझकर पानी में छोड़ा या किसी अन्य परिस्थिति में वह
पानी तक पहुंचा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके साथ ही नवजात की
मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, यह भी जांच का विषय बना हुआ है।
पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।
चांपा पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शव मिलने से पहले किसी
संदिग्ध व्यक्ति को एनिकट के आसपास देखा गया था या नही। घटनास्थल और
आसपास के क्षेत्र से संभावित सुराग जुटाने का भी प्रयास किया जा रहा है। पुलिस
की जांच में नवजात की पहचान, मौत की परिस्थितियों और शव को पानी में
छोड़ने से जुड़े पहलुओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले से जुड़े हर संभावित
बिंदु की जानकारी जुटाने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आने की
उम्मीद है। फिलहाल नवजात की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवजात की मौत कब और किन
परिस्थितियों में हुई। वही शव को पानी में किसने छोड़ा और इसके पीछे क्या
कारण रहा, इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई लोगों
का कहना है कि कोई कोई बिन ब्याही मां समाज के डर से इस तरह की कदम
उठाई होगी। इस तरह की घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।



