Latest Posts

बदहाल सड़कों को लेकर व्यापारियों ने खोला मोर्चा, 15 दिन में मरम्मत शुरू नहीं होने पर नगर बंद और चक्काजाम की दी चेतावनी

जांजगीर-चांपा। धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की समस्या को लेकर नगर के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। केरा रोड, तुस्मा रोड, गिधौरी रोड, केरा चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।सड़क मरम्मत की मांग को लेकर व्यापारियों ने 25 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की थी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर नगर बंद और चक्काजाम की चेतावनी दी गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम भावना साहू ने अपने कार्यालय में पीडब्ल्यूडी, नगर प्रशासन, पुलिस प्रशासन और व्यापारियों की बैठक बुलाई। बैठक में सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।वहीं व्यापारियों ने कहा कि यदि निर्धारित 15 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया, तो वे नगर बंद और चक्काजाम आंदोलन करेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद शिवरीनारायण की बदहाल सड़कों की तस्वीर कब तक बदलती है।

Latest Posts

Don't Miss