Latest Posts

तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, गुस्साए लोगों ने फोरलेन किया जाम

भोपाल। बदनावर में लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बड़ी चौपाटी से कुछ दूरी पर पिटगारा तिराहे पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद ट्राला बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद बाइक ट्राले से अलग हुई और ट्राले का ड्राइवर वाहन लेकर मौके से भाग निकला।

दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती
मृतकों की पहचान राहुल पिता निर्भय सिंह भाटी (35), उनकी पत्नी पूजा (30) और बेटी सुमन (14) के रूप में हुई है। हादसे में उनकी छोटी बेटी शिवानी (12) गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे तत्काल बदनावर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रतलाम रेफर किया गया।

Latest Posts

Don't Miss