Latest Posts

दो अलग-अलग जगह बिजली गिरने से हादसा, तीन लोगों की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस की सब-डिविजनल ऑफिसर नूपुर उपाध्याय ने बताया कि ये घटनाएं बुधवार शाम बिलासपुर के कोटा इलाके में हुई, जब पीड़ित खेती का काम कर रहे थे।

दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत
लखोटाना के रहने वाले 41 साल के मन्ना यादव और 45 साल के कुंजाराम खेत में थे तभी शाम करीब 6 बजे मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। दोनों पर बिजली गिरी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग उन्हें कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में मानपुर गांव के 45 साल के किसान जागेश्वर जगत खेत की मेड़ ठीक करने गए थे तभी भारी बारिश शुरू हो गई। उन्होंने एक पेड़ के नीचे शरण ली, लेकिन पेड़ पर बिजली गिर गई जिससे जगत बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss