छठ घाटों में तैयारी पूरी
जांजगीर-चांपा। सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुआ। पर्व के दूसरे दिन शनिवार 14 नवंबर को व्रतियों ने गुड़, चावल का प्रसाद लेकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। पूजा के तीसरे दिन रविवार 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसको लेकर सरोवर और नदी-तालाबों के किनारे घाट पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
गौरतलब है कि जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्वांचल एवं भोजपुरी के लोगों द्वारा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय पर्व की शुरुआत शुक्रवार 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरु हुई। छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार 14 नवंबर को व्रतियों ने खरना मनाया। इस दौरान गुड़, चाॅवल से बने प्रसाद अथवा खीर का प्रसाद लेकर 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ कर दिया है। खरना के बाद तीसरे दिन रविवार 15 नवंबर को दोपहर में घर पर पकवान बनाए जाते हैं जिसमें ठेकुआ खास होता है। इसके बाद शाम के समय इस पकवान के साथ फल-फूल एक डलिए में सजाकर नदी के घाट तक ले जाया जाता है, जहां डूबते हुए सूरज को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं चौथे दिन सोमवार 14 नवंबर को ब्रम्ह मुहूर्त में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे।
भोजपुरी समाज ने सूर्य छठ महाव्रत पूजा महोत्सव का किया आयोजन
स्थानीय भोजपुरी समाज की जांजगीर चाम्पा जिला इकाई के तत्वाधान में मनाये जा रहे लोक आस्था एवं सूर्य और छठी मैया के आराधना के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार 14 नवंबर को छठव्रतियों ने खरना पूजा की। इस दिन व्रतियों ने पुरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा अर्चना कर पारम्परिक प्रसाद ग्रहण किया। पर्व के तीसरे दिन रविवार 15 नवंबर को व्रतियों द्वारा उपवास रखकर शाम को डूबते हुए सूर्य को पहला अर्ध्य दिया जायेगा। पर्व को लेकर छठ घाट लछनपुर में सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। भोजपुरी समाज के द्वारा यहाँ सूर्य छठ महाव्रत पूजा महोत्सव का आयोजन सायं 4 बजे से अर्ध्य एवं गंगा महाआरती का आयोजन क्षेत्रीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक जांजगीर चाम्पा व्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, अध्यक्ष नगरपालिका जांजगीर श्रीमती रेखा गढ़ेवाल, अध्यक्ष नगरपालिका चाम्पा प्रदीप नामदेव, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा नेता कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पाण्डेय, सरपंच ग्राम पंचायत लछनपुर गेंदराम कुर्रे और भाजपा नेता पुरुषोत्तम शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हैं. समाज के संस्थापक जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुशील सिंह सहित छठ पूजा आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की हैं। पर्व के अंतिम और चौथे दिन प्रातः 5 बजे उदित होते सूर्य को छठ व्रती अंतिम अर्ध्य देकर पर्व का समापन करेंगे। इसके बाद अघोर आश्रम पोड़ी दल्हा के पूज्य कापालिक बाबा सभी को प्रसाद वितरण करेंगे।



