जांजगीर-चांपा। बिजली बिल बकाया वसूली को लेकर विभाग का अमला लगातार कार्यवाही कर रहा है। इसी के तहत 382 बकायादारों पर कार्यवाही करते हुए उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। इन लोगों पर करीब 2 करोड़ 29 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसी प्रकार विभाग की टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 146 विद्युत बकायादारों से 56 लाख 43 हजार रुपए के बिल की वसूली की गई है। बिजली का बिल बकाया राशि वसूली को लेकर विभाग के अधिकारी कर्मचारी लगातार कार्यवाही कर रहे है। वहीं बकादारों के विद्युत कनेक्शन भी काट रहे है। इसी के तहत कार्यवाही करते हुए 382 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। इन पर करीब 2 करोड़ 29 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है।
साथ ही साथ 146 ग्राहकों से 56 लाख 43 हजार रुपए की वसूली की गई। इसके लिए अलग अलग 18 टीमो का गठन किया गया है, ताकि बिजली चोरी राेका जा सके। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्राे में रहने वाले कई उपभोक्ता बिजली का उपयोग बड़े पैमाने पर करते है, लेकिन बिजली का बिल जमा करने को लेकर ध्यान तक नही देते, जिसके कारण विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।
इसी को ध्यान में रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके पूर्व भी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जांजगीर, चांपा, नैला एवं सक्ती जिले के सक्ती, हसौद एवं जैजैपुर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए विद्युत बकायादारो के कनेक्शनकाटने की कार्यवाही की गई। विदयुत विभाग की टीम के द्वारा ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनके द्वारा बिजली का बिल नहीं जमा करने पर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। ऐसे दो उपभोक्ताओ के द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाऐ जाने पर अकलतरा ग्रामीण में कार्यवाही करते हुए बाबूलाल पर 58 हजार एवं मोती लाल पर 53 हजार रूपऐ का बकाया था। इन पर कार्यवाही करते हुए विद्युत अधिनियम के तहत धारा 135 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।



