Latest Posts

मजदूरों के लिए ई-रिक्शा खरीद अनुदान दोगुना, अब 50 हजार की जगह 1 लाख रुपये मिलेंगे

छत्तीसगढ़ में मजदूरों के लिए ई-रिक्शा खरीद पर मिलने वाला अनुदान दोगुना कर 1 लाख रुपये किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने श्रमिक महासम्मेलन में कई घोषणाएं कीं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में बड़ी बढ़ोतरी का एलान किया। सरकार ने ई-रिक्शा खरीद पर मिलने वाले अनुदान को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 लाख रुपये कर दिया है। राजधानी रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक महासम्मेलन में प्रदेश के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री साय ने बड़ी कल्याणकारी घोषणाएं कीं।

बनेंगे श्रमिक जन सुविधा केंद्र
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में श्रमिक जन सुविधा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। इन केंद्रों के बनने से श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, मजदूरों के आवागमन को सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सरकार ई-बाइक सहायता योजना शुरू करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य प्रयास प्रदेश के श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए ठोस कदम उठाना है।

Latest Posts

Don't Miss