2.40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में चार महीने से फरार चल रहे स्टील कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने व्यापार के लिए रकम देने और बाद में वादे से मुकरने का आरोप लगाया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र में दो करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी स्टील व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी सुजीत जायसवाल को गुदरी चौक से गिरफ्तार किया। आरोपी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था।
बकाया राशि लौटाने के बदले दिया भरोसा
शिकायत के अनुसार आरोपी सुजीत जायसवाल ने बाद में जय हनुमान कोल डिपो के खाते में 1 करोड़ 78 लाख रुपये और मारुति मिनरल्स के खाते में 94 लाख रुपये वापस किए। इसके बाद भी 2 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये की राशि बकाया रह गई।

बकाया राशि लौटाने के बदले आरोपी ने उत्तर प्रदेश के दुद्धी स्थित आश्रम मोड़ में जमीन की रजिस्ट्री राहुल गोयल के नाम कराने और वहां धर्मकांटा स्थापित करने का भरोसा दिया था। आरोपी के कहने पर राहुल गोयल ने 5 से 11 मार्च 2022 के बीच उक्त जमीन पर आहाता और बुनियादी ढांचे के निर्माण में करीब 26 लाख रुपये खर्च किए। इसके अलावा 12 जुलाई 2022 को 5 लाख 48 हजार 700 रुपये की लागत से धर्मकांटा खरीदकर भी आरोपी को दिया था।
रजिस्ट्री से मुकरने पर दर्ज हुई FIR
समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने बकाया राशि वापस नहीं की तो राहुल गोयल ने अपनी रकम मांगी। आरोप है कि इस पर सुजीत जायसवाल ने जमीन की रजिस्ट्री कराने और धर्मकांटा वापस करने से इनकार कर दिया। रकम मांगने पर गाली-गलौज करने और 24 मार्च 2026 को फोन पर राहुल गोयल के परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का भी आरोप है।
इसके बाद राहुल गोयल ने 12 जून 2026 को आरोपी सुजीत जायसवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे गुदरी चौक से गिरफ्तार कर लिया है।