Latest Posts

Raipur police ki Prtibandhatmak karvai: नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान नॉर्थ जोन पुलिस की कार्रवाई, 177 के विरुद्ध की गई कार्रवाई

Raipur police ki Prtibandhatmak karvai रायपुर। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के उद्देश्य से रायपुर नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई, गुढिय़ारी, उरला, पंडरी एवं थाना खम्हारडीह पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बदमाशों पर नजर बनाई हुई थी। इस दौरान थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 120 प्रकरणों में 143 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा 57 प्रकरणों में 68 एवं अन्य धारा के तहत 75 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसके अलावा आबकारी प्रकरण में भी कार्रवाई करते हुए 20 और आम्र्स एक्ट के तहत 7, जुआ एक्ट के तहत 7 के खिलाफ कार्रवाई की। 11 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान नॉर्थ जोन के पाँचों थानों द्वारा विभिन्न अधिनियमों एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 149 प्रकरणों में 177 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/collector-langeh-inspected-the-site-in-anticipation-of-chief-minister-vishnu-deo-sais-potential-visit-to-garhfuljhar/

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने तथा आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता बरती गई।

इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/applications-invited-for-contractual-positions-of-computer-programmer-and-accountant/

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर नागरिकों से अपील करता है कि वे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध या अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आदित्य पांडे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में की गई।

Latest Posts

Don't Miss