Latest Posts

​आम आदमी पार्टी के प्रयासों से सुकमा जिले के ग्राम मेखावाया को मिला नया आंगनबाड़ी भवन, 11.69 लाख रुपये की स्वीकृति जारी

​सुकमा। सुकमा जिले के छिंदगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मेखावाया के ग्रामीणों और छोटे बच्चों को जल्द ही जर्जर आंगनबाड़ी भवन से मुक्ति मिलने जा रही है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कवासी और पार्टी कार्यकर्ताओं के सतत प्रयासों और सुकमा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने नए आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए 11,69,000 (ग्यारह लाख उनहत्तर हजार रुपये) की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
​उल्लेखनीय है कि मेखावाया स्थित पुराना आंगनबाड़ी भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में था। बारिश के दिनों में छत टपकने और कभी भी दुर्घटना होने का भय बना रहता था। आम आदमी पार्टी ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जिला प्रशासन से नए भवन निर्माण की पुरजोर मांग की थी।
​प्रशासन द्वारा जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार, जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) के माध्यम से वित्त वर्ष 2026-2027 के तहत नए भवन निर्माण की मंजूरी दी गई है। निर्माण कार्य के लिए प्रथम किश्त के रूप में 4,67,600 की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। निर्माण कार्य की कार्य एजेंसी जनपद पंचायत छिंदगढ़ को बनाया गया है।
​नए भवन की स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों ने आम आदमी पार्टी का आभार व्यक्त किया है।

Latest Posts

Don't Miss