Latest Posts

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

चांपा। चांपा नगर के सिवनी क्षेत्र में संचालित शिवम् रेफ्रिजरेशन सेल्स सर्विस एवं इलेक्ट्रिकल दुकान मे अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान संचालक शिवप्रसाद महंत, पिता महेश दास महंत, निवासी वार्ड क्रमांक 21, मंझली तालाब सीताराम गली चांपा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दुकान में रखे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खराब हो गए है एसी, टीवी, फ्रिज, मिक्सी मशीन, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पार्ट्स सहित अन्य व्यावसायिक सामग्री जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संचालक के अनुसार, इस आगजनी में प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लगभग 15 से 17 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। घटना के कारण उनका व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है और उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिवप्रसाद महंत ने प्रशासन से आगजनी की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सामान का पंचनामा तैयार करने तथा वास्तविक नुकसान का सर्वे एवं आकलन कराने की मांग की है। साथ ही शासन के नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की अपील की है।

Latest Posts

Don't Miss