Latest Posts

महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर का रहा दबदबा

जांजगीर-चांपा। राज्य स्तरीय महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता के पहले दिन दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर की टीमों का दबदबा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश की 12 टीमें आई है।

गौरतलब है कि जांजगीर के जिला हैंडबॉल संघ मैदान में राज्य स्तरीय इंटर सेक्टर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का रोमांच शुरू हो गया है। 17 नवंबर तक चलने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार 16 नवंबर को बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग की टीम का दबदबा रहा। दो दिवसीय खेल प्रतियगिता का समापन मंगलवार 17 नवंबर को होगा। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पंडित हरिशंकर शिक्षा महाविद्यालय, सरखों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में चार पूलों के माध्यम से लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं। पूल-ए में दुर्ग, सूरजपुर और बस्तर, पूल-बी में रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा, पूल-सी में कांकेर, बलौदा बाजार और राजनांदगांव तथा पूल-डी में बिलासपुर, जांजगीर और कोरबा की टीमें शामिल हैं। लीग मुकाबलों से तय होगी सेमीफाइनल की राहप्रतियोगिता के पहले दिन सुबह 8 बजे से मुकाबलों की शुरुआत हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 17 नवंबर को सुबह 9 बजे पहला सेमीफाइनल पूल-ए और पूल-डी की विजेता टीमों के बीच मुकाबला हुआ। सुबह 10 बजे दूसरा सेमीफाइनल पूल-बी और पूल-सी की विजेता टीमों के बीच खेला गया। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें दोपहर 3 बजे खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के आवास की जिम्मेदारी सुश्री अमृता श्रीवास, नीलकंठ भारद्वाज एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी को सौंपी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.सी. पाण्डेय एवं आयोजन सचिव डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजन की व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रदेश की 12 टीमों की भागीदारी वाली यह प्रतियोगिता महिला खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss