Latest Posts

शहर कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली की बढ़ती दरों के खिलाफ खोला मोर्चा, घर-घर जाकर भरवाए फॉर्म

महासमुंद। शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर 3 और 10 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से स्मार्ट मीटर बदलने और बिजली की दरें कम करने की मांग को लेकर फॉर्म भरवाए।
इस अभियान में पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष व 2023 विधानसभा महासमुंद से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डॉ. रश्मि चंद्राकर और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।
जनता में भारी आक्रोश, बिगड़ा घर का बजट
वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों ने बिजली बिलों को लेकर अपनी भारी नाराजगी व्यक्त की। लोगों का कहना था कि सरकार मनमानी पर उतर आई है। बिजली का भारी-भरकम बिल देखकर डर लगने लगा है और इससे पूरे घर का मासिक बजट बिगड़ गया है।
“जनता की नहीं, अडानी की चिंता कर रही सरकार” — गुरमीत चावला
जनता की समस्याओं को सुनने के बाद कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार को आम आदमी की कोई परवाह नहीं है, वह केवल उद्योगपति अडानी की चिंता कर रही है। सरकार की मंशा हर घर में अडानी के स्मार्ट मीटर लगवाने की है ताकि उन्हें फायदा पहुँचाया जा सके।
अभियान में उपस्थित कांग्रेसजन
इस विरोध प्रदर्शन और जनसंपर्क अभियान में जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व श्रम मंडल सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल, शहर महामंत्री निर्मल जैन, पार्षद मुस्ताक खान विक्की, पूर्व पार्षद तुलसी साहू, पार्षद जय देवांगन, शहर महामंत्री तबरेज खान, पूर्व पार्षद शकील खान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सोनम बंसोड़, टोमन कागजी, बसंत चंद्राकर, गोपी तारक, इमरान कुरैशी, बिट्टू साहू, ऐरिश अनवर, सुरेंद्र ठाकुर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss