Latest Posts

भव्य रावण दहन से गूंजेगा चांपा, 50 फीट के रावण का होगा दहन

जयाप्रदा की मौजूदगी और अनुज शर्मा का नाइट शो रहेगा आकर्षण का केंद्र

चांपा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व चांपा में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। 20 अक्टूबर को भालेराव मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाकर लगभग तैयार हो चुके हैं। करीब 50 फीट ऊंचे रावण के दहन के साथ रंगारंग आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की रौनक बढ़ाएंगे। आयोजन में आधुनिक रिमोट कंट्रोल तकनीक से रावण दहन किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा की मौजूदगी और छालीवुड कलाकार अनुज शर्मा का नाइट शो प्रमुख आकर्षण होंगे। भगवान श्रीराम के राम दरबार की भव्य झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। दर्शकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग तथा बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी। यूट्यूब और फेसबुक सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। दशहरा पर्व सत्य की विजय और अधर्म के अंत का संदेश देता है।

Latest Posts

Don't Miss