चांपा। नव संकल्प शिविर 2022 के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा की महत्वपूर्ण मासिक बैठक सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी चांपा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने की। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस जनों ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक व्यास कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने उदयपुर नव संकल्प शिविर के उद्देश्यों को धरातल पर लागू करने तथा आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य करना आवश्यक है। बैठक में जिला महामंत्री नागेन्द्र गुप्ता ने संगठनात्मक प्रशिक्षण से जुड़े अपने अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए तथा संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।मासिक बैठक में किशन सोनी, अनिल मोदी, राज सरोज, सेवक देवांगन, पार्षद हरीश पांडेय, पुरुषोत्तम देवांगन, ललित देवांगन, पवन आर्य, अनिल रात्रे, गिरधर देवांगन, अंजली देवांगन, दुर्गा कुर्रे, श्रीमती शांति सोनी, राज अग्रवाल, समद बेग, हरीश श्रीवास, संतोष अनंत, हरदयाल तंवर, रंजन कैवर्त, राजू शर्मा, गीता केशव सोनी, लता श्रीवास, निर्मला बरेठ, कविता देवांगन, मोहम्मद अली, शमिष्टा कंसारी, शिवा साहू, जफर अंसारी, जीवन बंजारे, राकेश जोशी, हसन कुरैशी, अजय यादव, मोहम्मद हाशिम, भागीरथी दुबे, संजय देवांगन, अरुण देवांगन, सुमित दास, राजेश प्रकाश, विक्रम ओजस्वी, पुनिराम देवांगन, संजय साधवानी, राकेश साधवानी, इतवारी यादव, गणेश विश्वास, पंकज साधवानी, राजू बोहरा, एम.डी. अंसारी, मुकेश साधवानी, छबिलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



