Latest Posts

बनारी में नाले के पास फंदे पर लटका मिला शव 

जांजगीर-चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बनारी में नाले के पास रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव एक-दो दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही उसके फांसी लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मृतक की पहचान के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss