रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के ग्राम देवगांव में फसल की सुरक्षा के नाम पर 22 बंदरों की एयरगन से हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। हालांकि, तीन दिनों तक चली जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि जांच में इतनी बड़ी संख्या में बंदरों को मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि, मौके से दो बंदरों के कंकाल मिले हैं। इन कंकालों को फारेंसिक जांच और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। बता दें कि एक व्लागर द्वारा दो अक्टूबर को वीडियो डालकर चौकीदार द्वारा एयरगन से बंदरों को मारने का आरोप लगाया गया था। विभागीय अधिकारियों ने व्लागर से पूछताछ भी की है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक रूप से ब्लागर द्वारा लगाए गए आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।



