Latest Posts

लायंस इंग्लिश स्कूल चांपा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

चांपा। लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘शिखर’ 2026–27 का शुभारंभ उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि, लायंस क्लब के पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अजिता वी.के. ने स्वागत भाषण दिया तथा अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण हुआ और ओ.पी. पांडेय ने खेलकूद प्रतियोगिता की रूपरेखा व परिचय प्रस्तुत किया। समारोह का प्रमुख आकर्षण मुख्य अतिथि द्वारा खेल मशाल प्रज्वलित करना रहा, जो खेल भावना, एकता, अनुशासन और संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर लायंस क्लब एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे, जिनमें लायन बजरंगलाल अग्रवाल, लायन डॉ. के.पी. राठौर (उपाध्यक्ष), लायन डॉ. जी.पी. दुबे (खेल प्रभारी), लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन बैजनाथ देवांगन, लायन रामप्रपन्ना देवांगन (अध्यक्ष), लायन सीए सुरेश कुमार अग्रवाल (विद्यालय सचिव), एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अध्यक्ष, लायंस क्लब चांपा), लायन वासुदेव चंद्र देवांगन (क्लब सचिव), लायन नेहरू देवांगन और लायन नारायण प्रसाद सोनी प्रमुख रूप से शामिल थे। समारोह को संबोधित करते हुए लायंस क्लब एजुकेशनल सोसायटी, चांपा के सचिव लायन सीए सुरेश अग्रवाल ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी साझा की। इसके पश्चात सोसायटी के अध्यक्ष लायन रामप्रपन्ना देवांगन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर अपने विचार रखे। लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्लब सदस्य लायन बजरंगलाल अग्रवाल ने टीम भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व को रेखांकित किया।मुख्य अतिथि माननीय श्री प्रदीप नामदेव ने अपने उद्बोधन में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इसके बाद खेल प्रभारी लायन डॉ. जी.पी. दुबे ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई और मुख्य अतिथि ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘शिखर’ 2026–27 के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। समारोह के अंत में लायन डॉ. जी.पी. दुबे ने आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ उद्घाटन कार्यक्रम का समापन हुआ।तीन दिवसीय यह खेलकूद प्रतियोगिता 28 नवंबर 2026 को संपन्न होगी। इस दौरान विद्यार्थी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, क्षमता, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन और लायंस क्लब चांपा का यह आयोजन विद्यार्थियों में शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Latest Posts

Don't Miss