Latest Posts

ज्ञानदीप स्कूल के स्वयंसेवकों ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का दिया संदेश

जांजगीर-चांपा। ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने ग्राम खोखरा में कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान चलाया।इस अवसर पर शिविरार्थियों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर फैले कचरे को एकत्रित कर उचित प्रबंधन का कार्य किया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने लोगों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक कल्याण संस्था के प्रमुख श्रीमती ओमिता   तथा सहायक प्रध्यापक अचला शर्मा रही । उन्होंने स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री देव कश्यप ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।इस प्रकार शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से ग्राम स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का सराहनीय संदेश दिया।राष्ट्रीय सेवा योजना — व्यक्तित्व विकास के साथ समाज सेवा का संकल्प। सम्पूर्ण शिविर की गतिविधियां संस्था संचालक डॉ अखिलेश कटकवार जी के निर्देशानुसार संपन्न की जा रही हैं। उन्होंने शिविरार्थियों को शिविर के सफल होने की शुभकामनाएं दी।

Latest Posts

Don't Miss