श्री कृष्ण गौशाला नैला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व
जांजगीर-चांपा। श्री धर्म सेवा समिति नैला द्वारा संचालित श्री कृष्ण गौशाला में गोपाष्टमी पर्व का आयोजन पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर पंडित संजय शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से गौमाता का पूजन संपन्न कराया और श्रद्धालुओं ने गौमाता को गुड़, चना, फल व हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ माता का श्रेष्ठ स्थान है, उसमें 33 देवी देवताओं का वास है, उनकी सेवा करना अत्यंत पुण्यदायी है, और समाज के हर वर्ग को इसके लिए आगे आना चाहिए, साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में नैला गौशाला में करीब 270 गौवंश की नियमित देखभाल और सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि लिए हम सभी गौ माता की सेवा एवं संरक्षण हेतु लोगों को प्रेरित करें । वहीं पूजन संपन्न कराते हुए पंडित संजय शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गौचारण की शुरुआत की थी और गौमाता में तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास होने के कारण इस दिन गौ-पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस धार्मिक आयोजन में अध्यक्ष राजेश पालीवाल, सचिव पवन अग्रवाल, प्रदीप गोयल, संदीप शर्मा, विष्णु पालीवाल, राजू अग्रवाल, मनोज कालू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, कुणाल गुप्ता, विजय शर्मा, उमेश अग्रवाल, प्रतीश अग्रवाल, सोनू मित्तल, अमिताभ शर्मा, अमित अग्रवाल , दरस यादव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।



