Save Democracy, End Anarchy: काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर विधायक ने किया जनसंकल्प का शुभारंभ
Save Democracy, End Anarchy: रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को राजधानी रायपुर में व्यापक जनसमर्थन मिला। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महारैली में सहभागिता कर लोकतंत्र, राष्ट्रहित और सुशासन के पक्ष में अपनी मजबूत आवाज बुलंद की। महारैली में विधायक पुरन्दर मिश्रा जी ने आकाशवाणी स्थित काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर पदयात्रा एवं जनअभियान के सफल आयोजन की कामना की।

इसके पश्चात वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महारैली का शुभारंभ हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यह विशाल रैली नेताजी सुभाष स्टेडियम से प्रारंभ होकर नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारों के साथ जनजागरण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने कहा कि कांग्रेस की दोगली राजनीति के कारण युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से विकास, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Save Democracy, End Anarchy:लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का समयः विधायक पुरन्दर मिश्रा
विधायक पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा—लोकतंत्र भारत की आत्मा है और इसकी मजबूती हम सभी की जिम्मेदारी है। आज अराजकता, भ्रम और समाज को बांटने वाली राजनीति के खिलाफ जनता एकजुट होकर खड़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के नए युग की ओर अग्रसर है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और विकसित भारत के संकल्प के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा।

ये रहे माैजूद
महारैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर शहर रमेश ठाकुर, महापौर मीनल चौबे, जिला प्रभारी राजेश शर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, सुशांत शुक्ला, रायपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने महारैली को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया। विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनभागीदारी यह संदेश देती रही कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ा है।




