जांजगीर चांपा। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जांजगीर के शारदा मंगलम में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक शरद अहीरे और प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ की मौजूदगी में आयोजित बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक व्यास कश्यप, शेषराज हरबंश, बालेश्वर साहू और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प बताया। पर्यवेक्षक शरद अहीरे ने बीएलए और बूथ अध्यक्षों से मतदाता सूची की बारीकी से जांच करने तथा पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए सक्रिय रहने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। वही विजय जांगिड़ और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और अभियान को गति देने पर जोर दिया। विधायकों व्यास कश्यप, शेषराज हरबंश और बालेश्वर साहू ने भी मतदाता जागरूकता एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित विभिन्न मंडलों एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, बीएलए, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, गुलजार सिंह, रमेश पैगवार, गिरधारी यादव, रफीक सिद्दकी, शिशिर द्विवेदी, टिंकू मेमन, सुनील साधवानी, रामबिलास राठौर, रविंद्र शर्मा, प्रकाश तिवारी, गौरव सिंह, नवल सिंह ठाकुर, महेश्वर टंडन, सदन यादव, जितेंद्र वर्मा देवेश सिंह, काजल किरण, नीता थवाईत, ज्योति किशन, लोकेश राठौर, बाबूलाल जायसवाल भविष्य चंद्राकर, कन्हैया राठौर, अनिल मोदी, प्रिंस शर्मा, पंकज शुक्ला उपस्थित रहे।



