रायपुर। मेरा युवा भारत (MY Bharat), रायपुर द्वारा दिशा कॉलेज, रायपुर में ‘विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यूथ आइकन सुयश पांडे तथा स्पोर्ट्स आइकन लक्की पटेल भी शामिल हुए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को लोकतंत्र के महत्व से अवगत कराया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से संवाद स्थापित कर उनके विचारों, सुझावों और जिज्ञासाओं को सुना।
इस दौरान युवाओं ने लोकतंत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और अनेक प्रश्न पूछे। सांसद महोदय ने उनकी जिज्ञासाओं का उत्तर देते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
यूथ आइकन सुयश पांडे ने SIR के महत्व पर दी जानकारी
यूथ आइकन सुयश पांडे ने युवाओं को SIR (Special Intensive Revision) के महत्व तथा मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने ‘Know Your Vote’ विषय के माध्यम से युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने, अपने मताधिकार के महत्व को समझने और जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
MY Bharat पोर्टल एवं युवा कार्यक्रमों की दी जानकारी
कार्यक्रम में माय भारत, रायपुर के असिस्टेंट डायरेक्टर रमन पटेल ने MY Bharat पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण करने, विभिन्न युवा गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वयंसेवा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग सहित MY Bharat द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अवसरों की जानकारी साझा की। साथ ही युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
युवाओं ने लिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे और संवाद में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में दिशा कॉलेज के प्राचार्य ए.के. तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, आयोजकों और सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
माय भारत, रायपुर द्वारा आयोजित यह युवा संवाद कार्यक्रम युवाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने, उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।



