Latest Posts

साप्ताहिक जनदर्शन में 69 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील मुख्यालय बलौदा निवासी दिलचंद विजय ने पेंशन से संबंधित, ग्राम परसदा निवासी पुष्पेंद्र कंवर ने सीमांकन से संबंधित, नगर पंचायत नरियरा निवासी रामकुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत सुकली, तहसील जांजगीर निवासी हनुमान प्रसाद ने भूमि मुआवजा राशि तथा ग्राम चोरभट्टी, तहसील नवागढ़ निवासी आत्माराम ने त्रुटि सुधार के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

Latest Posts

Don't Miss