Latest Posts

Raipur Police News:  टिकरापारा में सूने मकानों में चोरी का पर्दाफाश, महिला सहित 3 गिरफ्तार, 7 लाख के जेवरात बरामद

Raipur Police News: रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा में सूने मकानों में हुई 2 बड़ी चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

Raipur Police News: गिरफ्तार आरोपी:

1. लक्ष्मण महानंद पिता चंचल महानंद, 28 साल, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी रावतपुरा फेस-01, थाना टिकरापारा2. शेख खोकन पिता शेख फजलू, 37 साल, निवासी गोवर्धन बाड़ा तेलीबांधा, थाना तेलीबांधा3. दुरपती बाई साहू पति राम खिलावन साहू, 37 साल, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी रावतपुरा, थाना टिकरापारा

Raipur Police News: दो वारदातें, एक ही गैंगपहला मामला

प्रार्थी श्याम तांती निवासी रावतपुरा फेस-02 ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 से 17 सितंबर 2026 के बीच चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घर के नल तक चोरी कर लिए। इस पर अपराध क्रमांक 876/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस दर्ज हुआ।दूसरा मामला – प्रार्थी देवनारायण साहू निवासी रावतपुरा कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 07 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 के बीच उसके सूने मकान से सोने के जेवरात और चांदी के सिक्के चोरी हो गए। इस पर अपराध क्रमांक 978/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस दर्ज हुआ।

Raipur Police News: ऐसे पकड़ाए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला और डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुरिया ने टीम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। टीम ने घटनास्थल के आसपास के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।जांच में पता चला कि दोनों चोरियों का तरीका एक जैसा है। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लक्ष्मण महानंद और शेख खोकन को पकड़ा गया, जिन्होंने दोनों वारदातें करना कबूल किया। पूछताछ में पता चला कि चोरी के कुछ जेवरात बेचने के लिए दुरपती बाई साहू को दिए गए थे, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी लक्ष्मण महानंद आदतन चोर है और पूर्व में भी थाना टिकरापारा के चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

Latest Posts

Don't Miss