Ripur police News: रायपुर। राजधानी रायपुर के डी.डी.नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास पुलिस ने ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट लाकर खपाने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी शांति विहार काॅलाेनी डंगनिया निवासी माेहम्मद इस्लाम (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2,100 नग नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8.40 लाख रुपए आंकी गई है।

Ripur police News: संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया की सतत मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महादेवघाट विसर्जन कुंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
Ripur police News: ओडिशा से लाई गई थी खेप
आरोपी के पास रखे थैले की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) के कुल 2,100 नग मिले। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में उसने यह नशीली खेप ओडिशा से लाना स्वीकार किया है।
Ripur police News: एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 670/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) का मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसके अन्य स्रोतों और संलिप्त लोगों का खुलासा किया जा सके।



