Latest Posts

भाजपा शहर मंडल महासमुंद की सातों मोर्चों की बैठक संपन्न

संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल महासमुंद द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में सातों मोर्चों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी जयंती भाई पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, महासमुंद विधानसभा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका,  कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सातों मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारीगण शामिल हुए।


जिला संगठन प्रभारी जयंती भाई पटेल ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी मोर्चों के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाएं। उन्होंने नियमित बैठकों, जनसंपर्क और संगठन के कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि सातों मोर्चे संगठन की महत्वपूर्ण इकाइयां हैं। मोर्चों की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठनात्मक गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की पहचान उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और जनसेवा की भावना से है। सभी मोर्चों के पदाधिकारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करें।
शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में सातों मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पदाधिकारी अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करें तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित संवाद और सामूहिक प्रयास से संगठन के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने और जनसंपर्क के माध्यम से आम जनता के बीच निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, मोर्चों की सक्रियता बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री मीना वर्मा ने किया। बैठक में सातों मोर्चों के अध्यक्ष राकेश सचदेवा मधु यादव नारायण साहू माखन पटेल पंकज कचना नेहरू बघेल यूनुस रजवानी , महामंत्री गण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss