टेकराम सेन दूसरी बार बने फेडरेशन के संयोजक – कर्मचारी जगत ने दी बधाई
महासमुंद। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशन पर प्रदेश भर में योग्य एवं जुझारु जिला संयोजकों की नियुक्ति की जा रही है ताकि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को अधिक सशक्त किया जा सके । इसी तारतम्य में कर्मचारी भवन महासमुंद में शनिवार को सभी संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतनिधि मंडल की उपस्थिति में एवं निर्वाचन कार्यक्रम के प्रांतीय पर्यवेक्षक चन्द्रशेखर तिवारी, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज पांडेय प्रांताध्यक्ष छ.ग. स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ, आलोक मिश्रा छ.ग. स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ, मनोज साहू प्रांताध्यक्ष शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ, राजनारायण द्विवेदी छ.ग. प्रदेश शिक्षक महासंघ की उपस्थिति में सभी संगठनों के रायसुमारी एवं समीक्षा बैठक के पश्चात सर्वसम्मति से जिला संयोजक एवं उप प्रांताध्यक्ष छ.ग. शिक्षक संघ टेकराम सेन को पुन: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद का जिला संयोजक नियुक्त किया गया ।
इस अवसर पर छ.ग. शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, छ.ग. शिक्षक फेडरेशन से चमन चंद्राकर, कर्मचारी नेता प्रमोद तिवारी, अजाक्स के प्रांतीय पदाधिकारी कमलेश ध्रुव सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष सिराज बक्स, वाहन चालक संघ के राष्ट्रीय एवं प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर, रेखराज शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के प्रांताध्यक्ष सुधा रात्रे ने कहा कि श्री टेकराम सेन कर्मचारी जगत के लिये अत्यंत जुझारु एवं उर्जावान नेतृत्व है । उनके संयोजक बनाये जाने पर महासमुंद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अत्यंत सशक्त होगा ।
श्री सेन के लिये सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष सिराज बक्स एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं फेडरेशन के महामंत्री दिलीप तिवारी ने प्रस्ताव रखा एवं समर्थन अजाक्स से कमलेश ध्रुव, एस.पी. ध्रुव एवं पशु चकित्सिा क्षेत्र अधिकारी संगठन की ओर से डॉ. रामकुमार चंद्राकर एवं डॉ. चिंताराम साहू ने किया । पश्चात सभी संगठनों ने एक स्वर में श्री टेकराम सेन का समर्थन किया ।
इसअवसर पर प्रमुख रुप से अशोक गिरि गोस्वामी, भैयाराम चंद्राकर, शिव कुमार साहू, ईश्वर चंद्राकर, पुकराम कुर्रे, एस.पी. ध्रुव, दिनेश प्रधान, अनिल पटेल, नीतेश श्रीवास्तव, नंदकिशोर सिन्हा, दीपक तिवारी, संदीप तिवारी, मुकेश साहू, के.के. चंद्राकर, एम.एल. ध्रुव, आर.के. बुनकर, राकेश थवाईत, अनिल कोसरिया, भागवत जगत, डी. बसंत साव, जयराम पटेल, लता वैष्णव, तृप्ति साहू, सुनील साहू, राधेश्याम सोनी, लोकेश पटेल, भेखराम चंद्राकर, घनश्याम ध्रुव, आर.के. सिंह, डी.के. सेन, राजेश कौशिक, कनक चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारी अधिकारियों ने श्री सेन के जिला संयोजक बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया । उक्त जानकारी सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर एवं तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी ने दी है ।



