Latest Posts

मीर अली मीर को सुनते देर रात तक झूमते रहे काव्यप्रेमी

नदा जाही कारे, नदा जाही का… कमरा अऊ खुमरी – ने खूब तालियां बटोरी
महासमुंद। स्थानीय वार्ड नं. 3, ईमलीभाठा अयोध्या नगर श्री महामाया दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के रसखान कहे जाने वाले सुप्रसिद्घ कवि मीर अली मीर की कविताओं को सुनते भक्त जन देर रात झूमतेरहे । इस भव्य कवि सम्मेलन में मीर अली मीर के साथ संजय कबीर शर्मा (रायपुर), ईश्वर साहू आरुग (बेमेतरा), शशि तिवारी महुआ दुर्ग एवं स्थानीय कवि सुरेन्द्र अग्निहोत्री, टेकराम सेन चमक आमंत्रित थे ।
प्रसिद्घ कवियत्री शशि तिवारी महुआ ने आदिशक्ति की आराधना अपनी सुरीली आवाज में करते हुये अपने विभिन्न श्रृंगार एवं प्रेम की गजलों से मंत्रमुग्ध कर दिया । बेमेतरा से पधारे ईश्वर साहू आरुग ने वर्तमान विसंगतियों पर प्रहार करते हुये खूब गुदगुदाया । उन्होंने शहीद वीर नारायण पर मार्मिक प्रस्तुत दी । कवि सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में अपने पैरोडी एवं गजलों से खूब हंसाया एवं बेटी बचाओ पर नवरात्रि में मातृशक्ति को नमन किया ।
संचालन करते हुये रायपुर से पधारे संजय कबीर शर्मा ने वातावरण को खूबसूरत बनाय दिया । अपने चिरपरिचित अंदाज में कवि मीर अली मीर ने छत्तीसगढ़ी में पढ़ते हुये अपने स्वर का जादू बिखरते हुये नदा जाही का रे, नंदा जाही का कमरा अऊ खुमरी अरई तुलारी अ र र र त ता चू ने खूब तालिया बटोरी । स्थानीय कवि टेकराम सेन चमक द्वारा अपने अनूठे अंदाज में संचालन करते हुये कवियों का परिचय कराया । उन्होंने कहा कि दुनिया का सहारा क्या लेना तेरा एक सहारा काफी है बोलू तो क्या क्या बोलू मां तेरा एक इशारा काफी है । उनके उत्कृष्ट संचालन के लिये प्रसिद्घ कवि मीरअली मीर ने टेकराम सेन को गले से लगाते हुये मंच में सम्मानित किया ।
आयोजन समिति की ओर से सुनैना पप्पू ठाकुर पार्षद वार्ड नं. 3, धर्मेन्द्र महोबिया, प्रवीण पीन्टू खन्ना, किशोरधर दुबे, अनमोल पांडेय, वीरेन्द्र साहू, अनमोल चंद्राकर, अंकित नंद, देवेन्द्र देवांगन, विव डेनियल, सूर्यकांत ठाकुर, अकरम खान, सोमनाथ कन्नौजे, अमित देवांगन, बॉबी ध्रुव, धनंजय ध्रुव, लक्की गुप्ता, अभिषेक पांडेय ने कवियों को सम्मानित किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद गण माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, राहुल आंवड़े, पीयूष साहू, सीता टोंडेकर, महेन्द्र सिका, मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, शरद मराठा रम्हौतीन साहू, आंकाक्षा साहू सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे ।

Latest Posts

Don't Miss