Latest Posts

स्टॉल के माध्यम से लोगों को दी गई नि:शुल्क कानूनी जानकारी

जांजगीर-चांपा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा मेला महोत्सव शिवरीनारायण में निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता केंद्र का स्टॉल लगाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के अध्यक्ष एवं प्रधान न्यायाधीश जयदीप गर्ग के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण मेला महोत्सव में निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। तहसील अधिवक्ता संघ शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी द्वारा स्टॉल में आने वाले लोगों को साइबर अपराध के संबंध में, सामुदायिक मध्यस्थता, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए योजना, नालसा संवाद योजना, हाशिए पर मौजूद और कमजोर आदिवासी समुदायों तथा विमुक्त खानाबदोश जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को मजबूत बनाना, बाल विवाह,स्पृहा वीर परिवार सहायता योजना,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, बाल मित्रवत विधिक सेवा योजना, नेशनल लोक अदालत से संबंधित पंपलेट बांटकर लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रमुख रुप से तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी,अधिवक्तागण छबिराय, विश्वनाथ सिंह, गजेन्द्र बंजारे, एम आर कश्यप, रामनिवास शुक्ला, देव प्रसाद साहू, सुभाष मिरि,तहसीलदार शिवरीनारायण लोमस कुमार मिरि, पैरा लीगल वालंटियर गजानंद प्रसाद कश्यप, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, आर आई मिसदा बी एन जांगड़े, कोटवार प्रकाश सहिस, शिवकुमार चौहान, लीला राम कश्यप उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss