जांजगीर-चांपा। ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच द्वारा जांजगीर शहर की शासकीय कन्या शाला में एक अत्यंत पवित्र कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वहां उपस्थित मंच की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती नीलू पांडे ,आशा दुबे एवं जयंती दुबे, निशा मिश्रा द्वारा सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात पावन अवसर पर 70 नन्ही कन्याओं को सादगी और श्रद्धा भाव से चुनरी ओढ़ाकर एवं माथे पर तिलक लगाकर मां दुर्गा के स्वरूप में पूजन किया गया और सभी बच्चों को अत्यंत प्रेम पूर्वक हलवा-पूरी का भोजन कराया गया। इस नवरात्रि के पावन पर्व परश्रीमती अनीता मिश्रा ने कहा नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें याद दिलाता है कि सृष्टि का आधार नारी शक्ति ही है। जब हम इन नन्ही कन्याओं का पूजन करते हैं, तो हम साक्षात आदिशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्रीमती प्राची पाण्डेय ने अपने विचार रखते हुए कहा कन्या पूजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का वह गौरव है जो हमें हर स्त्री में देवी का रूप देखना सिखाता है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, हमें उनके हौसलों को और मजबूत करना होगा। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में शाला के प्रधान पाठक जय प्रकाश सिंह, शिक्षिका श्रीमती शालिनी शर्मा ,सुनीता राठौर एवं शिक्षक संपत राठौर का विशेष और आत्मीय सहयोग प्राप्त हुआ। नन्ही देवियों के चेहरे की मुस्कान और उनका आशीर्वाद पाकर पूरा मंच परिवार धन्य हुआ। इस अवसर पर श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती नीरा शर्मा, श्रीमती नीलू पांडे, श्रीमती सीता पांडे, श्रीमती आशा दुबे श्रीमती जयंती दुबे , श्रीमती निशा मिश्रा,श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती प्रियंवदा पाण्डे, श्रीमती प्राची पांडेय, श्रीमती अनुराधा शुक्ला, डॉ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शालिनी शर्मा उपास्थि रहे।



