Latest Posts

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क व पुलों का जाना हाल

जांजगीर-चांपा। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जांजगीर-चांपा का दौरा कर निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड पर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने पामगढ़ में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माणाधीन, स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी इस दौरान मौजूद थे। विभागीय सचिव श्री बंसल को पामगढ़ रेस्ट हाऊस में बैठक के दौरान बिलासपुर सेतु संभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के धनवारपारा (सलनी)-नवागांव मार्ग पर बोराई नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके 905 मीटर में बी.टी. कार्य शेष है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग के अनुसार 1200 मीटर अतिरिक्त बी.टी. सड़क के निर्माण के लिए पृथक पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजने को कहा। श्री बंसल ने अधिकारियों को पी.डब्ल्यू.एम.आई.एस. में पूर्व वर्षों के पूर्ण कार्यों के अंतिम पूर्ण देयक से संबंधित कार्यवाही पूर्ण कर अद्यतन डॉटा पीडब्ल्यू एमआईएस. में एन्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने पामगढ़ रेस्ट हाउस में अच्छी साफ-सफाई रखने तथा जरूरी मरम्मत के भी निर्देश दिए।

Latest Posts

Don't Miss