अपर कलेक्टर ने नवदम्पत्ति को दिया विवाह का प्रमाण पत्र
जांजगीर-चांपा। सात समुंदर पार नीदरलैंड से पहुंचे दूल्हे ने भुईगांव की दूल्हन ने शादी रचाई। दोनों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कानूनी रूप से हमसफर बनने का संकल्प लिया। अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न हुआ। इसके बाद अिधकारी ने विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्यार की कोई सीमा नहीं होती, ये कहावत आज जांजगीर-चांपा में चरितार्थ हो गई। पामगढ़ ब्लॉक के छोटे से गांव भुईगांव की बेटी ने सात समंदर पार नीदरलैंड के युवक से शादी कर ली। दोनों की शादी का प्रमाण-पत्र आज जारी हुआ है, और अब ये शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। विवाह प्रमाण-पत्र के अनुसार वर क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम, उम्र 32 वर्ष नीदरलैंड का रहने वाला है। वहीं वधु क्रिस्टीना नथेनियल उम्र 25 वर्ष वार्ड नं. 07 नालापारा भुईगांव तहसील पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा की है। 16 अक्टूबर 2026 को दोनों अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी जांजगीर-चांपा प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष हाजिर हुए। तीन गवाहों की मौजूदगी में धारा-5 के तहत घोषणा कर उनका विवाह संपन्न कराया गया। विवाह अधिकारी ने प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे वैध घोषित किया। क्रिस्टीना के परिवार में हनोक नथेनियल और सोनिया नथेनियल गवाह बने। गांव में इस अनोखी शादी की खबर फैलते ही लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। एक तरफ गांव की बेटी विदेश में बसने जा रही है तो दूसरी तरफ नीदरलैंड का दामाद मिलने से गांव में जश्न जैसा माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात सोशल मीिडया प्लेटफार्म पर हुई। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला ले लिया। दोनों के घरवालों ने भी उनके फैसले का सम्मान किया और क्रिस्टीना और क्रिस्टीयान की विधिवत शादी हो गई। सात समुंदर पार नीदरलैंड के क्रिस्टीयान शादी रचाने पहुंुचा। इसके बाद क्रिस्टीना के साथ उसका विवाह सम्पन्न हो गया। शुक्रवार 16 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में अपना लिया। यह विवाह अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।



