Latest Posts

Orientation Program for Female Students : शासकीय डिग्री गर्ल्स कॉलेज के छात्रावास में नवप्रवेशित छात्राओं हेतु छात्रावास अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 

Orientation Program for Female Students : रायपुर । शासकीय डिग्री गर्ल्स कॉलेज के छात्रावास में नवप्रवेशित छात्राओं हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जया तिवारी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्राओं को छात्रावास की व्यवस्थाओं, नियमों, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना तथा उन्हें छात्रावास जीवन के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर छात्रावास की वार्डन डॉ. प्रीति कंसारा, छात्रावास प्रबंधन समिति की संयोजक डॉ. अनीता दीक्षित, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वैभव आचार्य एवं स्वशासी प्रकोष्ठ नियंत्रक डॉ. ऋचा टीकरिहा सहित छात्रावास निगरानी समिति एवं एंटी रैगिंग समिति के सदस्य तथा सभी सह-वार्डन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्राओं को छात्रावास की समय-सारणी, स्वच्छता, अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को छात्रावास के नियमों का पालन करने, आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ अलका तिवारी, डॉ. विनिता साहू, डॉ. प्रिया देवांगन एवं डॉ. कैरोलिना का विशेष योगदान रहा। छात्रावास की वरिष्ठ छात्राओं ने भी नवप्रवेशित छात्राओं के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अनुशासन, जिम्मेदारी, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सकारात्मक सह-अस्तित्व की भावना विकसित करना रहा।

Latest Posts

Don't Miss