Latest Posts

पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर को सौंपा मांग पत्र, राहगीरों व स्कूली बच्चों की परेशानी का हवाला

रलिया-मुढ़ाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग

कोरबा। कटघोरा विकासखंड के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रलिया से मुढ़ाली तक करीब 6 किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार कश्यप ने जिलाधीश को आवेदन सौंपा है।
आवेदन में बताया गया है कि रलिया से मुढ़ाली तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क वर्तमान में बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और जगह-जगह गड्ढों के कारण राहगीरों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों और कीचड़ के कारण आए दिन राहगीरों के गिरने की स्थिति बनती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। श्रवण कुमार कश्यप ने जिलाधीश से ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए रजिया से मुढ़ाली तक करीब 6 किलोमीटर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर समस्या और गंभीर होने की आशंका है।

Latest Posts

Don't Miss