Latest Posts

बनारी में जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार

4 लाख 28 हजार नकद और ताशपत्ती जब्त

जांजगीर-चांपा। ग्राम बनारी में मकान के भीतर चल रहे जुआ फड़ पर कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 28 हजार 420 रुपए नकद, ताशपत्ती सहित अन्य सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना कोतवाली और रिस्पांस टीम की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी कर गोरिल्ला वार तकनीक से अचानक दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके से 9 लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4,28,420 रुपए नकद, ताशपत्ती तथा अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में भैरव मिश्रा उर्फ मोगली (44), निवासी बी. महंत उपनगर वार्ड नंबर 6 जांजगीर; अखिलेश राठौर (36), पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 2; रामनारायण राठौर (55), भगत चौक वार्ड नंबर 11; धीरज पाठक (42), न्यू चंदनीयापारा वार्ड नंबर 16; राहुल बजाज (37), वार्ड नंबर 23 केरा रोड; तालिब खान (40), वार्ड नंबर 4 नैला; अविनाश राठौर (39), पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 12; मुकेश बजाज (45), केरा रोड तथा कृष्ण कुमार चंद्र (38), वार्ड नंबर 7 न्यू चंदनीयापारा, जांजगीर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जिस मकान में जुआ फड़ संचालित हो रहा था, उसके मकान मालिक के संबंध में भी जांच की जा रही है। जांच में तथ्यों के आधार पर उसके विरुद्ध पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क, नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कहा है कि आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Latest Posts

Don't Miss