Latest Posts

सरकारी स्कूल में शिक्षक के शराब के नशे में धुत्त होने का वीडियो वायरल

जांजगीर-चांपा। बलौदा विकासखंड अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर परसदा में पदस्थ शिक्षक ललित भारद्वाज का शराब के नशे में स्कूल में मौजूद रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा स्कूल में नए शिक्षक की पदस्थापना की मांग की है। वायरल वीडियो में शिक्षक के नशे की हालत में होने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिक्षक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में स्कूल पहुंचते हैं तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर बलौदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरके गौतम ने बताया कि घटनाक्रम से संबंधित वीडियो विभाग को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि शनिवार को स्कूल की सुबह की शिफ्ट थी और रविवार को अवकाश होने के कारण संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी करने अथवा जांच टीम गठित करने की प्रक्रिया नहीं हो सकी। बीईओ आरके गौतम के अनुसार, सोमवार को उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Latest Posts

Don't Miss