Latest Posts

नवयुवक गणेशोत्सव समिति द्वारा गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा की गई स्थापित

चांपा। ग्राम पंचायत के दाऊ मुहल्ला बिर्रा में नवयुवक गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा की स्थापना की गई है।आचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी एवं गुलाबचंद तिवारी द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर गणपति बप्पा को विराजमान किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में नरेन्द्र मोटू कश्यप श्रीमती लकेश्वरी कश्यप सपत्नीक उपस्थित रहे।समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस आयोजन में समस्त मुहल्लावासियों का विशेष सहयोग रहा है। पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रतिदिन सुबह और शाम आरती के समय महिलाओं, बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और पूरे मुहल्ले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन को लेकर निलांबर सिंह,खम्हन सार्वा देवचंद यादव पुनीराम कश्यप भोलाराम साहू संतोष साहू रामकृष्ण नंदकुमार कश्यप सुरेश कुमार बजरंग राजकमल माखन लाल गौतम नंदू राजू उमाशंकर मनोज रथराम संजय गायत्री राजेश कुमार गांधीलाल राजा सोनी महेश बिट्टू अजय गोलू विक्रम सिंह मोहनलाल कश्यप सहित मुहल्ले वालों का विशेष योगदान रहा है।

Latest Posts

Don't Miss