Latest Posts

खुले विद्युत पैनल और बेतरतीब तारों के बीच मंडरा रहा हादसे का खतरा

नगर के वार्ड क्रमांक-9 नोहर लाल वार्ड बरछापारा का मामला

चांपा। नगर के वार्ड क्रमांक-9 नोहर लाल वार्ड बरछापारा चांपा में विद्युत व्यवस्था की सामने आई तस्वीर ने विद्युत मंडल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ले के बीच में लगे विद्युत पैनल का दरवाजा खुला हुआ है और उसके भीतर विद्युत उपकरण एवं तार लटकते दिखाई दे रही हैं। जबकि सार्वजनिक मोहल्ला होने के कारण आसपास बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना रहता है यहां सड़क पर बिजली केबल बेतरतीब ढंग से फैले हुए हैं। विद्युत उपकरणों की ऐसी स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव और सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है। विद्युत व्यवस्था में थोड़ी सी लापरवाही भी कभी-कभी बड़े हादसे का कारण बन जाती है। ऐसे में बरछापारा में खुले विद्युत पैनल और अस्त-व्यस्त तारों की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है लोगों का कहना है कि बिजली जैसी संवेदनशील व्यवस्था में खुले कनेक्शन और असुरक्षित उपकरणों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नही किया जाना चाहिए। पैनल के भीतर लगे उपकरणों के साथ कई तार खुले अवस्था में नजर आ रहे हैं। पैनल से जुड़े अनेक केबल बाहर निकलकर इधर-उधर फैले हुए हैं। कुछ तार जमीन के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। जिसे नासमझ छोटे बच्चे गलती से हाथ लगते है तो उनका जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। जबकि त्योहारों के सीजन में सड़को में लोगों का आवागमन बढ़ गया है इस मोहल्ले में खतरा हर पल मंडरा रहा है ऐसी स्थिति में विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। मोहल्ले की विद्युत पैनल लंबे समय तक खुले पड़े है जबकि तार अव्यवस्थित स्थिति में सड़कों में नजर आ रहे है खासकर ऐसे स्थानों पर जहां आम लोगों की आवाजाही होती है, वहां विद्युत पैनल को सुरक्षित तरीके से बंद रखना और सभी तारों को व्यवस्थित करना आवश्यक है। बारिश के मौसम में यह उपकरण खतरनाक हो जाता हैं खुले में विद्युत उपकरण और जमीन के आसपास बिखरे तारों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। पानी और बिजली एक दूसरे के संपर्क में आते ही जानलेवा साबित हो जाते है। तो ऐसे में खुले पैनल और असुरक्षित वायरिंग की स्थिति को लंबे समय तक बनाए रखना जिम्मेदार विद्युत मंडल की गंभीर लापरवाही का कारण बन सकती है।

Latest Posts

Don't Miss