Latest Posts

कमरीद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमरीद में 22 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान नितेश कुमार प्रजापति (22), पिता मदनलाल प्रजापति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात की है। घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।  पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss