Latest Posts

आम आदमी पार्टी,संजय यादव को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, दी बधाई

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय यादव को पार्टी द्वारा प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय यादव लंबे समय से संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिया जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय यादव प्रदेश प्रवक्ता के रूप में आम आदमी पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच रखेंगे तथा छत्तीसगढ़ के आम लोगों की आवाज को प्रभावी ढंग से मीडिया एवं जनमंचों तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर और जिलाध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा कि संजय यादव के नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेश में आम आदमी पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष चन्द्राकर, जिला संगठन मंत्री सकील खान,जिला महासचिव मधु यादव, पुनाराम निषाद, खिरोद पटेल,भुनेश्वर साहू,मीनाक्षी ठाकुर, मुरारी प्रधान, आशिक हुसैन,मोहन साहू,भागवत साहू अजय टोन्द्रे ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।

Latest Posts

Don't Miss