Latest Posts

CG Janmashtami News: इस्कान मंदिर में तीन दिनों तक रहेगी जन्माष्टमी की धूम

CG Janmashtami News: जन्माष्टमी पर सजेगा इस्कॉन मंदिर, 25 हजार वर्गफुट पर बनेगा डोम

CG Janmashtami News: रायपुर। टाटीबंध स्थित एस्कॉन टेम्पल रायपुर (श्री श्री राधारास बिहारी जी मंदिर) में 3 से 5 सितंबर तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 3 सितंबर को सुबह 9 बजे मंदिर अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी, फेस्टिवल कमेटी चेयरमैन राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमैन शुभम सिंघल करेंगे। इस्कॉन के मीडिया प्रभारियों दिलीप केडिया और राजेन्द्र पारख ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं के लिए करीब 25 हजार वर्गफुट में विशाल डोम तैयार किया गया है। राधारानी की पोशाक और आभूषण मुंबई व वृंदावन से मंगाए गए हैं, जबकि मंदिर परिसर की सजावट के लिए कोलकाता और बेंगलुरु से फूल लाए गए हैं।


CG Janmashtami News:बाल महोत्सव में भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता
महोत्सव के तहत 3 सितंबर को बाल महोत्सव में भक्ति चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इसमें 5 से 25 वर्ष तक के प्रतिभागी सब-जूनियर (5-10), जूनियर (11-17) और सीनियर (18-25 वर्ष) वर्ग में हिस्सा लेंगे। इसी दिन कथक कलाकार रवि प्रकाश द्वारा शाम 5 से 7 बजे तक कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।

हरिनाम संकीर्तन सुबह 11 बजे से जारी रहेगा और सुबह : 9 से रात 2 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी। 5 सितंबर को व्यासपूजा महामहोत्सव होगा। इसमें सुबह 4.30 बजे मंगल आरती, 9.30 से 11 बजे तक श्रील प्रभुपाद महाभिषेक, दोपहर 12 बजे राजभोग आरती और शाम 4.15 बजे संध्या आरती होगी। अध्यक्ष सिद्धार्थ स्वामी ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Latest Posts

Don't Miss