Latest Posts

An Example of Humanity: चौराहे पर अचानक गिरी युवती, मदद के लिए आगे आई यातायात पुलिस

An Example of Humanity: बेहोशी की हालत में सडक़ पर पड़ी युवती को पहुंचाया अस्पताल

An Example of Humanity: रायपुर। लोधीपारा चौक पर सोमवार रात यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के साथ मानवता की मिसाल पेश की। सडक़ पर अचानक चक्कर आने से एक युवती बेहोश होकर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों के बीच कुछ समझ आता, उससे पहले यातायात पुलिस के जवान मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिसकर्मियों ने युवती को तत्काल उठाया और सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

समय पर अस्पताल पहुंचने और प्राथमिक उपचार मिलने से युवती की हालत संभली और उसकी जान बच गई।
घटना 31 अगस्त की रात करीब 8 बजे की है। मोवा निवासी युवती पैदल लोधीपारा चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह सडक़ पर गिरकर बेहोश हो गई। चौक पर ड्यूटी कर रहे यातायात निरीक्षक अमित पद्मसाली ने हमराह आरक्षक रमेंद्र वर्मा और विजय सोनवानी के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती की स्थिति देखी।


युवती की हालत को देखते हुए पुलिस ने समय गंवाना उचित नहीं समझा। महिला आरक्षक और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को उठाकर यातायात पुलिस के शासकीय वाहन में बैठाया गया। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने डॉक्टरों से संपर्क कर युवती का प्राथमिक उपचार शुरू कराया। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से युवती को होश आया।
युवती के होश में आने के बाद पुलिस ने उससे उसके परिजनों की जानकारी ली। इसके बाद परिवार को फोन कर घटना की सूचना दी गई। कुछ ही देर में परिजन अस्पताल पहुंचे। युवती को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली और तत्काल मदद के लिए यातायात पुलिस का धन्यवाद किया।

Latest Posts

Don't Miss