Latest Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

सभी विजेताओं को नगद व मोमेंटो से किया गया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला शतरंज संघ जांजगीर चांपा द्वारा एकदिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होटल हरियाली हेरिटेज जांजगीर में अंडर-13 एवं ओपन दो केटेगरी में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अभ्यगत शशिभूषण सोनी तहसीलदार जांजगीर, जितेंद्र तिवारी सचिव जिला ओलंपिक संघ, जुगु सोनी, शेखर सोनी, बजरंग तिवारी, अंजोर प्रधान अध्यक्ष नवोदय विद्या निकेतन चांपा, नरेंद्र राठौर कोषाध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ, राहुल राठौर खेल प्रभारी ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।   अतिथियों के द्वारा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की स्वर्ण पदक असली सोने के नहीं बने होते, वे पसीने, दृढ़ संकल्प और हिम्मत के उस मिश्रण से बनते हैं जिसे पाना आसान नहीं होता।”खेल हमें अनुशासन सिखाता है, गिरकर दोबारा उठना सिखाता है और टीम के हर सदस्य को साथ लेकर चलना सिखाता है। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 13 में प्रखर पटेल विजेता बने, आदित्य यादव द्वितीय व आयुष्मान आदित्य तृतीय स्थान प्राप्त किए। ओपन वर्ग मे प्रथम राठौर विजेता बने, तुलेश साहु द्वितीय व धीरेन्द्र राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में सभी विजेताओ को नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 में देवांश बैनर्जी ने प्रथम, आशुतोष तिवारी द्वितीय व आदर्श गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। अंडर-15 में प्रियांश पाण्डेय ने प्रथम, रियान्श कान्त ने द्वितीय व वैभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। स्पेशल वुमन केटेगरी मे रिमझिम प्रथम, अनुषा खाण्डे द्वितीय व प्रियल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। बेस्ट यंगेस्ट प्लेयर का अवार्ड हंशित साहु, बेस्ट वेटरन अवार्ड शांति लाल यादव, ओवर आल बेस्ट स्कूल का अवार्ड डी.ए. व्ही. पामगढ़ प्रथम, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा हसदेव पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान अपने नाम किया, इन्हें मोमेंटो से सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागीयो को इ- सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया गया। संघ के अध्यक्ष एवं टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर देवेन्द्र राठौर ने बताया की इस प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा के साथ-साथ सक्ति जिले के कुल 70 खिलाडियो ने भाग लिया, पुरे प्रतियोगिता को स्विस लीग पद्घति से अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार कुल 5 चक्रो में संपन्न कराया  गया । इस शतरंज प्रतियोगिता को सफल बनाने मे संतराम यादव, शशांक राठौर, महेश कुमार राठौर, राजेश देवांगन, गिरधर गोपाल कश्यप, शांति लाल यादव, योगेन्द्र साहु, चंद्रशेखर लदेर एवं श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, एजुकेशन हब, नवोदय विद्या निकेतन के साथ हरियाली हरिटेज जांजगीर क़ा विशेष सहयोग रहा।

Latest Posts

Don't Miss