Latest Posts

रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक : प्रदीप नामदेव

नपाध्यक्ष ने नगरवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामना, परिवार में प्रेम, सम्मान और सौहार्द बनाए रखने का किया आह्वान

चांपा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा ऐसा पवित्र पर्व है, जो भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आत्मीयता के अटूट रिश्ते को और मजबूत करता है। यह पर्व केवल राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नही है, बल्कि परिवार और समाज में आपसी सम्मान, सहयोग, अपनत्व तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती हैं। वही भाई भी अपनी बहनों की रक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लेते हैं। यही भावना इस पर्व को विशेष और भावनात्मक बनाती है।उन्होंने कहा कि बदलते दौर और व्यस्त जीवनशैली के बीच रक्षाबंधन जैसे पर्व हमें अपनी जड़ों, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस अवसर पर एक-दूसरे से मिलकर अथवा राखी भेजकर अपने रिश्ते की गर्माहट और स्नेह को बनाए रखते हैं। यह पर्व परिवार में प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। श्री नामदेव ने कहा कि रक्षाबंधन का संदेश केवल भाई-बहन तक सीमित नही होना चाहिए, बल्कि हमें समाज में महिलाओं और बेटियों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता की भावना को भी मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें तथा परिवार और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें यह भी प्रेरणा देता है कि रिश्तों में प्रेम और विश्वास के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना सदैव बनी रहे। भारतीय संस्कृति की यही पारिवारिक परंपराएं समाज को मजबूत आधार प्रदान करती हैं। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली लेकर आए। प्रत्येक भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और स्नेह से सदैव मजबूत बना रहे तथा नगर के प्रत्येक परिवार में आपसी सौहार्द, अपनापन और खुशियों का वातावरण कायम रहे।

Latest Posts

Don't Miss