Latest Posts

बदलाव की बयार: सुकमा में आम आदमी पार्टी का महा-संगठन विस्तार, 100 से अधिक लोगों ने थामा ‘आप’ का दामन!

सुकमा जिले में आज आम आदमी पार्टी (आप) के संगठन विस्तार ने एक नया इतिहास रच दिया। पार्टी के तेज़-तर्रार संगठन विस्तारक उज्जवल दीवान के सुकमा आगमन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश में चल रही बदलाव की इस लहर से प्रभावित होकर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 100 से भी अधिक ऊर्जावान लोगों ने एक साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
​उज्जवल दीवान के पार्टी में शामिल होने के बाद से ही संगठन में एक नई ऊर्जा और अभूतपूर्व क्रांति देखने को मिल रही है। उनके तूफ़ानी दौरों और जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आज पूरे छत्तीसगढ़ में जनता तेज़ी से ‘आप’ के झंडे तले एकजुट हो रही है।
​इस ऐतिहासिक और उत्साह से भरे कार्यक्रम में संगठन विस्तारक उज्जवल दीवान के साथ जिला अध्यक्ष सुरेश कवासी, ब्लॉक अध्यक्ष मुन्नी ताती, कटुती, रामा, बोज्जा पोडियाम, राकेश, पोड्डयामी (भोपावाड़ा), कोसा वेट्टी (हमीरगढ़), सोमा वेट्टी, कोलाराम मड़काम (भोपावाड़ा), मन्नू कोर्राम (मेटापाल), लल्लन (मेटापाल), लक्ष्मीनाथ (छिंदगढ़), विजय कोर्राम, लखमा कवासी, सन्न्नू राम कवासी, खूबचंद साहू, मुन्ना राम (मेटापाल), राजेन्द्र पुजारी, विरेन्द्र बेको और सैकड़ों नए सदस्य पूरी ताकत और संकल्प के साथ मौजूद रहे!

Latest Posts

Don't Miss