Latest Posts

सक्ती जिले में 102 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने धारकों को सौंपे

सक्ती। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं साइबर क्राइम टीम के नेतृत्व में सक्ती जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है। साइबर टीम की तकनीकी सहायता से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए लगभग 102 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद किए गए मोबाइल फोन को आज उनके वास्तविक धारकों को विधिवत वितरण कर सौंपा गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सक्ती पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर टीम द्वारा लगातार तकनीकी माध्यमों से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की पतासाजी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा अपने मोबाइल की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Latest Posts

Don't Miss